• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Login
  • WebMail

कैसे होगा ?

  • Home
  • Blog
  • कैसे करे
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसे कमाए
  • खबरें
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • हेल्थ
  • फिटनेस
  • Contact Us

ANM Ka Full Form | ANM कोर्स क्या है? | ANM कोर्स कैसे करे?

19/08/2021 by kaisehoga Leave a Comment

आज के इस आर्टिकल में हम ANM से संबंधित जानकारी जैसे ANM कोर्स क्या है ANM Ka Full Form क्या है? ANM कोर्स के लिए शैक्षिक योग्यता कितनी होनी चाहिए ? ANM कोर्स का सिलेबस क्या है? ANM कोर्स की फीस कितनी है? ANM कोर्स करने के बाद कोनसी नौकरी मिलेगी और भारत के टॉप ANM नर्सिंग कॉलेज कौन से हैं आदि के बारे जानेंगे | यदि आप इस ANM नर्सिंग कोर्स करना चाहते हैं तो आपको ANM कोर्स के बारे में जानना बहुत आवश्यक है। इसलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें। ताकि आपको ANM Ka Full Form क्या है और ANM कोर्स की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएANM Ka Full Form | ANM कोर्स क्या है?

वह छात्राएं जो अभी 12वीं में पढ़ रही है या फिर 12वीं पास हो गई है। उनके लिए ANM कोर्स नर्सिंग फील्ड में अपना करियर बनाने का एक सुनहरा मौका है। ये डिप्लोमा कोर्स है जिसे करने के बाद आपको एक अच्छी जॉब के साथ-साथ लोगों की सेवा करने का मौका मिलता है।

आपको बता दे ANM बहुत प्रचलित कोर्स है जो कि नर्सिंग से संबंधित है। आज भी बहुत से लोग को इस कोर्स के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी नहीं है। जैसे ANM क्या है ANM की तैयारी कैसे करें ANM के बाद क्या करें? ANM को किन किन स्वास्थ्य विभाग में नौकरी मिलती है आदि। आज हम आपको इस कोर्स से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं और साथी से आपके सभी सवालों के जवाब भी मिलेंगे। आईए जानते हैं सबसे पहले ANM कोर्स क्या है इन हिंदी ANM नर्सिंग कोर्स के बारे में।

ANM Ka Full Form क्या होता है ?

  • ANM Ka Full Form होता है Auxiliary nurse midwife
  • जिसके अंतर्गत लड़कियों को अपना करियर बनाने का अवसर मिल जाता है
  • हिंदी में ANM Ka Full Form होता है सहायक नर्स दाई
  • इसको सामान्य रूप से ANM नर्स के नाम से जाना जाता है
  • इनका काम सामुदायिक रूप से हेल्थ सर्विस प्रदान करना होता है।

ये भी पढ़े :-

  • MSP का Full Form क्या होता है ?
  • OK का Full Form क्या होता है?

ANM Ka Full Form | ANM कोर्स क्या है?

ANM कोर्स क्या है?

  • ANM मेडिकल क्षेत्र में एक अंडरग्रैजुएट नर्सिंग डिप्लोमा कोर्स है।
  • ये कोर्स 2 साल का होता है
  •  इसके बाद आपको डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्राप्त होता है।
  • कोर्स पूरा हो जाने के बाद 6 महीने का इंटर्नशिप करना जरूरी होता है
  • ये एक बहुत ही पॉपुलर कोर्स हैजो चिकित्सा विज्ञान से जुड़ा हुआ है
  • ANM कोर्स के अंतर्गत मैटरनल हेल्थ केयर और प्रेगनेंसी से संबंधित जानकारी दी जाती है।
  • यह कोर्स केवल लड़कियों के लिए उपलब्ध है।
  • इस कोर्स को ANM नर्सिंग के नाम से जाना जाता है।
  • अधिकतर ANM ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत रहते हैं
  • जिनका मुख्य रूप से उद्देश्य गांव में सामुदाय की देखभाल करना और उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना होता है।
  • ANM द्वारा गांव की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देती है।

ANM कोर्स के लिए योग्यता क्या है?

  • इस कोर्स में एडमिशन के लिए 10+2 किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • किसी भी स्ट्रीम आर्ट्स साइंस या कॉमर्स से 12th पास करने के बाद भी कल एएनएम कोर्स के लिए अप्लाई कर सकती है।
  • इसके लिए। 10+2 में 45% अंक से उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार की उम्र 17 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इसके साथ उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ भी होना जरूरी है।

ANM कोर्स की फीस क्या है?

अगर आप किसी सरकारी कॉलेज में ANM कोर्स के लिए एडमिशन लेते हैं तो इस कोर्स की फीस लगभग 10,000 तक होती है। इसके अलावा अगर आप किसी प्राइवेट कॉलेज से ANM कोर्स करना चाहते हैं तो इस कोर्स की फीस लगभग दो लाख तक होती है। अधिकतर प्राइवेट कॉलेज में किसी भी कोर्स की फीस सरकारी कॉलेज की तुलना में अधिक की होती है। इसलिए ANM कोर्स की फीस की बात की जाए तो यह सरकारी और निजी कॉलेज में अलग-अलग है।

इस कोर्स का पाठ्यक्रम क्या है?

इस कोर्स के सिलेबस को 2 साल के समय अवधि के अनुसार निर्धारित किया जाता है जिसमे दूसरे साल में 6 महीने का इंटर्नशिप करना बहुत आवश्यक होता है। ANM कोर्स पाठ्यक्रम निम्न प्रकार से है:-

प्रथम वर्ष के ANM कोर्स विषय।
  1. व्यवहार विज्ञान,
  2. सामुदायिक स्वास्थ्य और नरसिंह
  3. स्वास्थ्य संवर्धन और पोषण।
  4. स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन का सिद्धांत
  5. बाल स्वास्थ्य और स्वास्थ्य नर्सिंग 1

ANM Ka Full Form | ANM कोर्स क्या है?

दूसरे वर्ष में के ANM कोर्स का पाठ्यक्रम।
  1. बाल स्वास्थ्य और स्वास्थ्य नर्सिंग 2
  2. दाई का सिद्धांत / व्यवहारिक
  3. स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन सिद्धांत / व्यवहारिक
  4. पर्यावरण स्वच्छता
  5. प्रसव वार्ड

ANM कोर्स में एडमिशन कैसे ले?

यदि आप ANM कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आप आपको 10+2 कम से कम 45% किया होना जरूरी है। वहीं आरक्षण सीट के छात्रों के लिए 12th में 40% अंक के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके बाद आपको ANM कोर्स एडमिशन के लिए कराए जाने वाले एंट्रेंस एग्जाम का फॉर्म भरना है जिसके बाद नजदीकी विश्वविद्यालय और विद्यालयों में एग्जाम सेंटर बनाए जाते हैं जहा ANM एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता है।

कई कॉलेज ऐसे भी होते है जो छात्र के मेरिट के आधार पर उन्हें डायरेक्ट एडमिशन देते हैं और यदि आप चाहें तो बहुत सारे प्राइवेट कॉलेज है जो अधिक फीस लेकर ANM कोर्स में डायरेक्ट एडमिशन प्रदान करते हैं।

भारत में कुछ प्रमुख ANM कोर्स से रिलेटेड कॉलेज।

  • AIMT ( Avadh Institute of Medical Technologies ) Lucknow
  • BIMSR Bhava Institute of Medical Science & Research ) Bhubaneswar
  • TMU ( Teerthanker Mahaveer University ) Moradabad
  • Shri Swami Bhumanand Collage – School of Nursing ( Haridwar )
  • K D A Nursing School ( Mumbai )

ANM करने के बाद क्या करें?

ANM कोर्स करने के बाद लड़कियां कोई भी सरकारी या निजी संस्थानों में अच्छे वेतन के साथ पैसा कमा सकती हैं

ANM Ka Full Form | ANM कोर्स क्या है?

आइए जान लेते हैं यह कोर्स करने के बाद आप कौन-कौन से जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं?

  • स्टाफ नर्स
  • आईसीयू नर्स
  • होम केयर नर्स
  • नर्सिंग ट्यूटर
  • पोषण शिक्षक
  • सामुदायिक स्वास्थ्य नर्स,
  • सीनियर – नर्स एजुकेटर
  • शिक्षक – नर्सिंग स्कूल,

रोजगार के क्षेत्र

रोगार के ऐसे क्षेत्र जहां एक ANM ग्रेजुएट अपने प्रोफेशन के आधार पर अपनी नौकरी कर अच्छा वेतन कमा सकते हैं। सरकारी और निजी सेक्टर में ANM 20000 से 25000 वेतन कमा सकते हैं। अधिकतर रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले रोजगार के क्षेत्र इस प्रकार है

  • सरकारी अस्पताल
  • निजी अस्पताल या क्लीनिक।
  • गैर सरकारी संगठन।
  • वृद्ध आश्रम
  • नरसिंह सहयोगी,
  • नर्सिंग स्कूल के शिक्षक
  • स्टाफ नर्स
  • सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं
  • ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र,
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • सरकारी औषधालय
  • निजी अस्पताल।

ANM के कार्य क्या होते हैं?

ये कोर्स महिलाओं के प्रोत्साहन को बढ़ाने में सहायक है। इसके अंतर्गत हेल्थ की देखभाल करना और सही सर्विसेज देना सिखाया जाता है। इस प्रकार एक नर्स के रूप में एक ANM कार्यकर्ता द्वारा अपने कर्तव्य को भलीभांति निभाया जाता है।

आइए जान लेते हैं ANM के महत्वपूर्ण काम

  • ANM स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत रहते हैं और एक सहायक और एक नर्स के रूप में हेल्थ केयर प्रदान करते हैं।
  • इनके द्वारा मातृत्व और चाइल्ड हेल्थ के जिम्मेदारियां ली जाती है जिसके अंतर्गत बच्चों के टीके बच्चे और मां के पोषण और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है।
  • अधिकतर ANM को गावं में रखा जाता है जो सामुदायिक स्वास्थ्य की देखभाल करती है।
  • ANM के अंतर्गत ग्रामीण के समुदाय में लोगों को बीमारियों से बचने, सफाई और हेल्थ से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां दी जाती है।
  • छोटे गावों में जहा ठीक प्रकार से वाहन आदि की व्यवस्था ना होने के कारण ANM के द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाती है।
  • इनका कार्य परिवार नियोजन संबंधी जानकारियों को लोगों तक पहुंचाना होता है।
  • इसके माध्यम से ही गावों में प्राथमिक उपचार के बारे में बताया जाता है।

आज के इस आर्टिकल ANM कोर्स क्या है ANM Ka Full Form क्या है? इसके लिए शैक्षिक योगिता क्या होती है? आदि के बारे में बताया उम्मीद करता हूं कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बहुत कुछ जानने को मिला होगा यदि आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप अपने दोस्तों के साथ इसे साझा जरूर कीजिये ताकि उन्हें भी ANM कोर्स क्या है ANM Ka Full Form क्या है? के बारे में पता चल सके और अगर इस आर्टिकल से संबधित कोई सवाल हो तो आप हमे कमेंट में पूछ सकते है आप हमे कैसे होगा ? (@kaisehoga.in) • Instagram  पर भी फॉलो कर सकते है

facebookShare on Facebook
TwitterTweet
FollowFollow us

Filed Under: कैसे करे

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Please follow & like us :)

Facebook
Facebook
fb-share-icon
Twitter
Visit Us
Follow Me
Tweet
YouTube
YouTube
Instagram
Telegram

Recent Posts

  • Upstox – Refer and Earn के जरिये महीने के 5०,००० रुपए से ज्यादा कमाए
  • Miss Universe कैसे बनते है? कितना पैसा मिलता है?
  • Top 7 Blog Ideas जिससे आप ज्यादा पैसे कमा सकते है
  • PhD कैसे करें? PhD ka Full Form क्या है?
  • CryptoCurrency क्या है? और ये काम कैसे करता है?
  • Bluetooth kya hai? और यह कैसे काम करता है?
  • SBI ATM Franchise से हर महीने 60 से 70 हज़ार कमाए | SBI ATM Franchise कैसे ले?
  • EMI क्या होती है? और EMI ka Full Form क्या है?
  • ANM Ka Full Form | ANM कोर्स क्या है? | ANM कोर्स कैसे करे?
  • Paisa Kamane Wala App | Top 10 पैसे कमाने वाला ऐप 2022
  • MSP का Full Form क्या होता है ?
  • OK Ka Full Form क्या होता है?
  • Digital Marketing kya hai?
  • How to Become a RAW Agent? – RAW Agent कैसे बने?
  • Will Dhoni Play IPL 2022? क्या धोनी IPL 2022 खेलेंगे ?

Recent Comments

  • Arbaj khan on OK Ka Full Form क्या होता है?
  • Anuj kumar on Flipkart में जॉब कैसे पाए? – How to Get Job in Flipkart?
  • what's up on Telegram ने की WhatsApp को भगाने की तैयारी
  • SHEKHAR on CryptoCurrency क्या है? और ये काम कैसे करता है?
  • Hashi Khushi on 2021 में Graphic Designer कैसे बने?
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Kaisehoga.in