आज हम एक ऐसे विषय पर आपको जानकारी देने वाले हैं जिसके बारे में काफी लोग जानना चाहते हैं और यह वह लोग हैं जिन्होंने अभी अभी नया Blog बनाया है या फिर ब्लॉगिंग करना चाहते हैं
ब्लॉगिंग पैसे कमाने का एक ऐसा जरिया है जिसमें आपका कोई बॉस नहीं होता जो आपको हर वक्त आपको यह बताते रहे कि आपको क्या करना है, कैसे करना है और कब करना है। इस प्रोफेशन में आपका मालिक आप खुद ही होते हैं। और इसमें आपको काम करने की पूरी आजादी मिलती है। इसीलिए आज के युवा ब्लॉगिंग में करियर बनाना पसंद करते हैं ताकि वह अपने हिसाब से काम कर सके। हालांकि अन्य प्रोफेशन की तरह ब्लॉगिंग में भी काफी मेहनत करनी पड़ती है और उसमें ज्यादा समय देना लाभदायक साबित होता है। ब्लॉगिंग करने के लिए धैर्य बहुत ही ज्यादा जरूरत होती है। इसीलिए आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखते हुए निरंतर काम करते हुए जाना है जब तक कि आपको सफलता नहीं मिल जाती। अपना Blog तैयार करने के बाद जो सबसे ज्यादा चीज जरूरी है, वह है वह है आपका पहला Blog पोस्ट! क्योंकि जब आपके रीडर आपके ब्लॉग पर आएगा तो सबसे पहले आपका कंटेंट देखेगा कि आपने किस विषय पर क्या लिखा है। इसीलिए ब्लॉगिंग में सफल होने के लिए आपको पता होना चाहिए कि आपको अपने Blog में क्या और How to Write a Blog ? – Blog कैसे लिखे? अगर आपको भी यह सवाल परेशान करता है तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।
- दोस्तों Blog के बारे में हमने आपको पहले एक पोस्ट में जानकारी दी है पोस्ट का नाम है।
- Blog क्या होता है? और Blogger कैसे बने?
- अगर आपने यह पोस्ट नहीं पढ़ा है? तो आप यह भी पढ़ सकते हैं।
- उससे आपको ब्लॉग के बारे में आईडिया मिल जाएगा कि यह होता क्या है?
Blog लिखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना होता है?
जब कोई नया ब्लॉगर अपना Blog तैयार करता है तो उसके बाद उसका नया कदम होता है Blog के लिए पोस्ट लिखना जिसे हम आर्टिकल भी कहते हैं। लेकिन यह Blog पोस्ट होती क्या है? किसी भी ब्लॉग में कई सारे अलग-अलग विषय पर जो लेख या आर्टिकल लिखे रहते हैं उसे ही हम Blog पोस्ट कहते हैं।
- Blog पोस्ट में टेक्स्ट, इमेज, ग्राफिक्स या वीडियो के रूप में एक कंटेंट लिखे जाते हैं।
- आपने Blog चाहे किसी भी उद्देश्य से बनाया है पर्सनल काम के लिए या बिजनेस के लिए आपके Blog का कंटेंट Blog की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- किसी भी Blog का पहला पोस्ट यह बताती है कि इस ब्लॉग पर किस विषय में जानकारी मिलने वाली है
- जैसे टेक्नोलॉजी, गेजेट्स, रिव्यू, स्पोर्ट्स, हेल्थ, एजुकेशन, इंटरटेनमेंट, साइंस, ब्लॉगिंग, इंटरनेट आदि।
आप चाहे किसी भी विषय पर अपना Blog बनाए लेकिन आपको बस एक चीज का आपको ध्यान रखना है कि आपका पहला पोस्ट को पढ़ने के बाद विजिटर की इच्छा करें कि वह आपके Blog पर दोबारा वापस आए और निराश होकर वापस ना जाए
- यूजर को जो जानकारी चाहिए उसे आपके Blog पर मिले तभी आपका Blog पोस्ट गूगल के पहले पेज पर रैंक करेगा
- जिससे आपके Blog पर बेशुमार ट्रैफिक आना शुरू हो जाएगा
ब्लॉग पर आर्टिकल कैसे लिखें?
Blog बनाने से पहले ही लोग इसकी प्लानिंग कर लेते हैं की सबसे पहले आर्टिकल क्या और किस विषय पर लिखेंगे, लेकिन जब लिखने की बारी आती है तब समझ नहीं आता कि शुरुआत कैसे करें? कौन सी जानकारी कब देनी है? आखिर में क्या लिखना है? और हमारा आर्टिकल कितने शब्दों में होना चाहिए? यह सारी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। Blog बनाने से पहले आपने काफी रिसर्च भी किया होगा और आप यह अच्छी तरह से जानते होंगे कि गूगल उन्ही आर्टिकल्स को सर्च इंजन में टॉप करता है जिनका कांटेक्ट यूनिक होने के साथ-साथ लंबा यानी कि ज्यादा शब्दों में होता है। इसीलिए शुरुआती दिनों में एक ब्लॉगर को आर्टिकल लिखते समय काफी तकलीफ उठानी पड़ती है। इसीलिए आज हम इस तकलीफ को कम करने के लिए कुछ जरूरी टिप्स देंगे जिनका उपयोग करके आप अच्छे आर्टिकल लिख पाएंगे।
- कोई भी आर्टिकल लिखने से पहले आपको ऐसे टॉपिक का चुनाव करना है जिसके बारे में बहुत कम लोगों ने लिखा है
- या फिर ऐसे टॉपिक्स के ऊपर लिखने हैं जिसका सर्च वॉल्यूम ज्यादा है।
- सर्च वॉल्यूम का मतलब जिस विषय के बारे में ज्यादा सर्च करते हैं
कुछ ऐसी वेबसाइट से जहां आप मुफ्त में किसी भी टॉपिक का सर्च वॉल्यूम पता कर सकते हैं जैसे:-
इन वेबसाइट्स में आपको किसी एक टॉपिक को एक महीने में कितना सर्च किया गया है वो बताये रहता है साथ ही इनमें ये बताया गया होता है कि उस टॉपिक का कंपटीशन ज्यादा, मध्यम या कम है। अगर उस टॉपिक का कंपटीशन ज्यादा हुआ तो आपका आर्टिकल गूगल में जल्दी रैंक नहीं करेगा क्योंकि उसके ऊपर पहले से ही बड़े-बड़े Bloggers आर्टिकल लिख चुके हैं। इसीलिए बेहतर होगा कि आप मध्यम या कम कंपटीशन वाला टॉपिक चुने, जिसका सर्च वॉल्यूम भी ज्यादा हो और उसी पर आर्टिकल लिखें। टॉपिक चुनने के बाद आपको उस टॉपिक से रिलेटेड की वर्ड को सर्च करना जरूरी है ताकि आप उन की वर्ड्स पर अपने आर्टिकल में डाल सके। कीवर्ड को सर्च करने के लिए आप उन्ही वेब साइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनके बारे में हम आपको पहले वाले टिप्स में बताया है।
टॉपिक के बारे में पूरी जानकारी कहां से लाये?
वैसे तो आप उन्हीं आर्टिकल्स को चुनेंगे जिनके बारे में आपको ज्ञान है, लेकिन उससे जुड़ी और भी जानकारी प्राप्त करना आपके लिए जरूरी है ताकि आप अपने आर्टिकल में उस टॉपिक की पूरी जानकारी प्रदान कर सकें। इसके लिए आपको उस टॉपिक से जुड़े पांच छह आर्टिकल दूसरे Blog से पढ़ने होंगे। जहां पर आपको एक बात का ध्यान रखना कि आपको उनका आर्टिकल कॉपी पेस्ट नहीं करना है। बल्कि उनसे जानकारी हासिल करनी है और फिर उन्हें अपने शब्दों में यूनिक तरीके से लिखना है जिससे कि यूजर को पढ़ते वक्त पसंद आए।
ये भी पढ़े :-
- How to Quickly Grow your Blog in Hindi?
- Affiliate Marketing क्या है? Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए?
मेन हैडिंग क्या होगा?
हेडिंग्स क्या होंगे और कहां-कहां पर क्या-क्या जानकारी देनी है। उसके बाद सब एक के बाद एक सरल रूप से लिखना है जिससे कि लोगों को आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगे और साथ ही सही जानकारी मिले। एक बात का ख्याल रखें की मेन हैडिंग लिखने से पहले आपको अपनी पोस्ट का इंट्रोडक्शन लिखना जरूरी है।
- आप इंट्रो को पांच से सात लाइन तक ही रखें
- जिससे कि लोगों को यह समझ में आए कि इस आर्टिकल में किस विषय के बारे में जानकारी मिलने वाली है।
- आपको अपने इंट्रो में टॉपिक से रिलेटेड एक कीवर्ड जो आपने पहले से सर्च करके रखा है,
- इंट्रोडक्शन के बाद मेन हैडिंग लिखे उसके बाद सब हेडिंग लिखे
- मान लीजिए कि आपका मेन हैडिंग कंप्यूटर क्या है? तो आपका सब हेडिंग होगा कंप्यूटर का इतिहास, कंप्यूटर के पार्ट्स, जनरेशन ऑफ कंप्यूटर इत्यादि
- पोस्ट से संबंधित कीवर्ड्स का प्रयोग जरूर करें
- और उस कीवर्ड्स को बोल्ड में रखें ताकि आपका आर्टिकल गूगल पेज पर रैंक होने में आसान हो जाए।
आर्टिकल को कितने शब्दों में लिखना होगा ?
आर्टिकल लिखने के लिए कोई मापदंड तो जारी नहीं किया गया है। लेकिन कई सारे शोध से पता चला है की गूगल और अन्य सर्च इंजन 600 से 2000 शब्दों में लिखे गए पोस्ट को ज्यादा प्रेफरेंस देता है। इसीलिए अच्छा यही होगा कि आप अपने आर्टिकल को कम से कम 600 शब्दों में जरूर लिखें। अंत में जब सारी जानकारी पूरी हो जाने के बाद आप उनके बारे में छोटा सा कन्फ्यूजन भी लिख सकते हैं।
- आपके द्वारा लिखे गए कंटेंट के बारे में कंक्लुजन लिखना जरूरी है।
- यह 4 से 5 लाइन का होना चाहिए
- इससे रीडर को यह समझ में आना चाहिए कि आपने किन-किन बातों को कवर किया है।
- अगर रीडर से कोई पॉइंट छूट गया है तो संभावना है कि देखने के लिए आर्टिकल पर जरूर जाएंगे कि उन्होंने क्या मिस किया है?
Copyright फ्री Images कहा से लाये?
आर्टिकल पूरा लिखने के बाद आपको अपने पोस्ट में एक इमेज भी डालने होगी जो आपके कंटेंट से संबंधित है। इमेज आपको मुफ्त में जो भी उपलब्ध होती है, उनका इस्तेमाल करना है वरना आपके Blog पर कॉपीराइट आ जाएगा इसीलिए मुफ्त में इमेज डाउनलोड करने के लिए कुछ ऐसे वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जहां से आप कोई इमेज डाउनलोड करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
आपने आर्टिकल लिख लिया, मेन हैडिंग, सब हेडिंग, कीवर्ड्स कंक्लुजन दे दिया, उस पर इमेज भी डाल दी, बस हो गया आपका आर्टिकल तैयार अब आपको इसे पब्लिश कर देना है
- ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक कंटेंट पहुंचाने के लिए अपने आर्टिकल को सोशल मीडिया पर शेयर करना है।
दोस्तों सिर्फ Blog बना लेने से आप एक अच्छे ब्लॉगर नहीं बन सकते।
- उसके लिए आपको अपने Blog पर लगातार अच्छे-अच्छे कंटेंट डालने की आवश्यकता है
- जिससे कि आपके ऑडियंस आपके काम से खुश हो और उनकी सहायता भी हो सके।
- ध्यान रहे कि आपको किसी दूसरे के Blog से आर्टिकल उठाकर अपने Blog पर नहीं डालना है।
- बल्कि अपनी सोच और अपने शब्दों में उसी टॉपिक पर एक अच्छा लेख लिखना है।
ये भी पढ़े :-
- Blog क्या होता है? और Blogger कैसे बने?
- YouTube Marketing क्या होता है?
- 2021 में Graphic Designer कैसे बने?
आर्टिकल लिखने में जल्दबाजी करने की भी जरूरत नहीं है। आप जो भी लिखें चाहे उसमें जितना भी समय लगे बस आपको एक अच्छा और क्वालिटी कंटेंट ही प्रस्तुत करना है
तो हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह पोस्ट How to Write a Blog ? पसंद आई होगी और इससे उन लोगों को भी फायदा मिलेगा जिन्हें आर्टिकल लिखने में परेशानी होती है जिन्हें पता नहीं कि How to Write a Blog ? और यूनीक आर्टिकल कैसे लिखते हैं। आर्टिकल को अचे तरीके से लिखना जिससे कि दूसरे के हेल्प हो सकती है ऐसे आर्टिकल ही आपको एक बेहतर Blogger बना सकते हैं तो अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर कीजिए ताकि बाकी लोगों तक यह जानकारी पहुंच सके।
Leave a Reply